कौन हैं प्रदीप सिंह खरोला जिन्हें NEET-NET विवाद के बीच बनाया गया NTA का प्रमुख?
कर्नाटक कैडर के 1985-बैच के आईएएस अधिकारी (रिटायर्ड) प्रदीप सिंह खरोला को 2017 में एयर इंडिया का प्रमुख और 2019 में नागरिक उड्डयन सचिव बनाया गया था। 2022 से वह भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। एनईईटी-एनईटी विवाद के बीच उन्हें नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति तक नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का अतिरिक्त प्रभार मिला है।