कौन हैं बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार उज़-ज़मान जिन्होंने अंतरिम सरकार बनाने का किया एलान?
शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बीच बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार उज़-ज़मान ने सोमवार को बताया कि वह अंतरिम सरकार का गठन करेंगे। 4 दशकों से सैन्य सेवा दे रहे वकार 2 बार यूएन पीसकीपर के रूप में भी जा चुके हैं और वह जून में सेना प्रमुख बने थे। वकार ने लंदन से पढ़ाई की है।