कौन हैं बाहुबली शंकर सिंह जिन्होंने बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर निर्दलीय दर्ज की जीत?
बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में एलजेपी (आर) छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले बाहुबली शंकर सिंह जीत गए हैं। साल 2000 में राजनीति में आए शंकर सिंह 2005 में एलजेपी के टिकट पर रुपौली से विधायक बने थे। बिहार लिबरेशन आर्मी के कमांडर रहे शंकर सिंह कई बार रुपौली विधानसभा सीट से चुनाव हार भी चुके हैं।