1989 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। राजस्थान के करौली ज़िले के मूल निवासी मीणा इससे पहले देश के कोयला सचिव थे और उन्हें 2021 में बिहार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया था। वह बिहार के कई ज़िलों के डीएम भी रह चुके हैं।