कौन हैं बदलापुर केस के आरोपी को आखिरी गोली मारने वाले पुलिस अफसर संजय शिंदे?
बदलापुर यौन उत्पीड़न केस के आरोपी अक्षय शिंदे को महाराष्ट्र पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है और इंस्पेक्टर संजय शिंदे ने उस पर आखिरी गोली चलाई। संजय शिंदे पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा की टीम का हिस्सा रह चुके हैं और इसी टीम ने 2017 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को पकड़ा था।