कौन हैं बहराइच में हिंसा के बीच पुलिस की कमान संभाल रहीं 'लेडी सिंघम' SP वृंदा शुक्ला?
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में सांप्रदायिक हिंसा के बीच पुलिस की कमान संभाल रहीं एसपी वृंदा शुक्ला मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं जिन्हें मीडिया रिपोर्ट्स में 'लेडी सिंघम' कहा जा रहा है। वह 2014 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। वृंदा शुक्ला ने चित्रकूट की एसपी रहने के दौरान मुख्तार अंसारी की बहू को गिरफ्तार किया था।