हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2024 में ज़ेप्टो के 21-वर्षीय को-फाउंडर कैवल्य वोहरा (₹3,600 करोड़) सबसे युवा अरबपति हैं। उनके बाद, ज़ेप्टो के आदित पलिचा (22), एसजी फिनसर्व के रोहन गुप्ता (25), भारतपे के शाश्वत नकरानी (26), पीएनसी इंफ्राटेक के वैभव जैन (28), ओयो के रितेश अग्रवाल (30), राघव कंट्रक्शन्स इंडिया के हर्ष रेड्डी (30) और क्यूपिड के आदित्य कुमार (30) हैं।