कौन हैं भारत की जाह्नवी डांगेटी जो 2029 में भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान?

भारत की 23-वर्षीय एनालॉग एस्ट्रोनॉट जाह्नवी डांगेटी 2029 में अंतरिक्ष जाएंगी। वह आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी के पलाकोल्लू की रहने वाली हैं। जाह्नवी ने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। जाह्नवी पहले भी नासा के अंतरराष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके माता-पिता कुवैत में रहते हैं।

Load More