कौन हैं पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए यश दयाल?
भारतीय टीम में पहली बार शामिल किए गए यश दयाल लेफ्ट आर्म पेसर हैं जिनका जन्म 13 दिसंबर, 1997 को इलाहाबाद (यूपी) में हुआ था। वह आईपीएल में आरसीबी के लिए और घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। आईपीएल-2024 में वह 15 विकेट के साथ आरसीबी के संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे।