कौन हैं भारतीय फुटबॉल टीम के नए हेड कोच मनोलो मार्केज़?
भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच नियुक्त किए गए स्पेन के मनोलो मार्केज़ 2020 से भारत में कोचिंग दे रहे हैं। मनोलो मार्केज़ 2020 से 2023 तक हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच रहे और उसके बाद एफसी गोवा के मुख्य कोच बने। मार्केज़ ने मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत स्पेनिश क्लब पीबी एंगुएरा के साथ की थी।