कौन हैं भारतीय मूल के विजय राजी जिन्होंने ₹9,000 करोड़ से अधिक में अपना स्टार्टअप बेच दिया?
भारतीय मूल के विजय राजी ने अपना सिएटल (अमेरिका) स्थित प्रोडक्ट टेस्टिंग स्टार्टअप 'स्टैटसिग' ओपनएआई को ₹9,000 करोड़ से अधिक में बेच दिया है। माइक्रोसॉफ्ट और मेटा में दो दशक लंबे करियर के बाद उन्होंने 4.5 साल पहले स्टैटसिग लॉन्च किया था। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 1999 में पुद्दुचेरी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।