कौन हैं मुंबई के BMW हिट ऐंड रन केस में गिरफ्तार हुए शिवसेना नेता राजेश शाह?
मुंबई में बीएमडब्ल्यू हिट ऐंड रन केस में गिरफ्तार हुए शिवसेना नेता राजेश शाह को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है। आरोप है कि हादसे के वक्त शाह का 24-वर्षीय बेटा मिहिर कार चला रहा था। शिंदे ने अप्रैल 2023 में स्क्रैप कारोबारी व निर्माण सामग्री के सप्लायर शाह को शिवसेना का उपनेता बनाया था।