कौन है 'माधुरी' जिसकी 13 महीने बाद हुई वापसी पर आधी रात को जश्न मनाने लगा पूरा कोल्हापुर?
'माधुरी' नामक हथिनी की करीब 13-माह बाद रिलायंस फाउंडेशन के वनतारा से कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में वापसी हुई जिसके स्वागत में शनिवार रात हज़ारों लोग सड़क पर उमड़ पड़े। दिसंबर-2023 में सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर्ड कमेटी (HPC) ने इलाज और देखभाल के लिए उसे वनतारा भेजने का निर्देश दिया। लोगों के विरोध और HPC के निर्देश पर उसकी वापसी हुई।