कौन हैं माधवी लता जिन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के निर्माण में निभाई अहम भूमिका?
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज 'चिनाब ब्रिज' के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वालीं डॉ. माधवी लता वर्तमान में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में प्रोफेसर हैं। वह 17-वर्षों से इस प्रोजेक्ट में बतौर जियो-टेक्निकल कंसल्टेंट जुड़ी थीं। जेएनयू से बीटेक व एनआईटी से एमटेक करने वाली प्रोफेसर लता ने पुल की प्लानिंग, डिज़ाइन व निर्माण में तकनीकी सहयोग दिया।