कौन हैं मालिनी जो 'चुड़ैल' बनकर हुई थीं फेमस, अब पहाड़ों पर उगा रहीं सब्ज़ियां
23 साल बाद सामने आईं ऐक्ट्रेस मालिनी शर्मा बॉम्बे वाइकिंग्स के म्यूज़िक वीडियो 'क्या सूरत है' से फेमस हुई थीं। इसके बाद वह टीवी पर और फिर हॉरर फिल्म 'राज़' (2002) में 'चुड़ैल' के रोल से लोकप्रिय हुईं। उन्होंने अभिनेता प्रियांशु चटर्जी से शादी की लेकिन तलाक हो गया। अब वह फार्मस्टे चलाती हैं जहां सब्ज़ियां उगाई जाती हैं।