कौन हैं मुसाफिर कैफे की महिमा मकवाना, कठिनाईओं से भरी रही ज़िंदगी; पढ़ें सक्सेस स्टोरी
'मुसाफिर कैफे' की महिमा मकवाना का बचपन मुंबई के चॉल में बीता था और पांच महीने की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। 9-साल की उम्र से महिमा ने ऑडिशन देने शुरू कर दिए थे और 13-साल की उम्र में उन्हें टीवी में लीड रोल मिल गया था। उन्होंने 14-साल की उम्र में अपना पहला घर खरीदा।