कौन हैं मयंक चक्रवर्ती जो बने पूर्वोत्तर भारत के पहले चेस ग्रैंडमास्टर?
असम के 16 वर्षीय मयंक चक्रवर्ती पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले और भारत के 94वें चेस ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उनका जन्म 28 जुलाई, 2009 को हुआ था। वह 2023 में असम के दूसरे इंटरनैशनल मास्टर बने थे। मयंक 2019 में अंडर-11 नैशनल चैंपियन और 2022 में अंडर-17 नैशनल चैंपियन बने थे। उन्होंने 2500 FIDE रेटिंग भी पार कर ली है।