कौन हैं महंत रामगिरी महाराज जिनके खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज हैं 51 एफआईआर?
महाराष्ट्र में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजक टिप्पणियों को लेकर हाल में महंत रामगिरी महाराज चर्चा में आए हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, रामगिरी के खिलाफ महाराष्ट्र में 51 एफआईआर दर्ज हैं। सुरेश रामकृष्ण राणे उर्फ रामगिरी की वारकरी संप्रदाय में काफी पैठ है। बकौल रिपोर्ट्स, छत्रपति संभाजीनगर, नासिक, जालना, जलगांव में रामगिरी के भक्तों का बड़ा समुदाय है।