कौन हैं यूएस सीक्रेट सर्विस की प्रमुख किम्बर्ली चीटल जिन पर ट्रंप पर हमले के बाद उठ रहे सवाल?
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर गोली चलने के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस की निदेशक किम्बर्ली चीटल पर सवाल उठ रहे हैं। वह सितंबर 2022 से यूएस सीक्रेट सर्विस में 7,800+ कर्मचारियों का नेतृत्व कर रही हैं। इससे पहले वह पेप्सिको में ग्लोबल सिक्योरिटी की सीनियर डायरेक्टर थीं। उससे पहले उन्होंने यूएस सीक्रेट सर्विस में 27 साल सेवा दी थी।