कौन हैं योगेश बैरागी जिन्हें बीजेपी ने विनेश के खिलाफ हरियाणा विधानसभा चुनाव में है उतारा?
बीजेपी ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना में कैप्टन योगेश बैरागी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 35-वर्षीय बैरागी एअर इंडिया के पायलट रह चुके हैं व उन्होंने कोरोना काल में वंदे भारत मिशन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। सफीदों के रहने वाले बैरागी प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं।