कौन हैं यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए मनोज कुमार सिंह?
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह मूलत: झारखंड के रहने वाले हैं। वर्तमान में अपर मुख्य सचिव सिंह इससे पहले गौतमबुद्ध नगर, ललितपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद में ज़िलाधिकारी रह चुके हैं। सिंह के पास फिलहाल पंचायती राज और बागवानी जैसे विभागों की ज़िम्मेदारी है और वह जुलाई 2025 में रिटायर होंगे।