कौन हैं यूपी पुलिस के कपिल दिनकर जिन्होंने समय रैना के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में जीते ₹1.5 लाख?
यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के सीज़न 2 में शामिल हुए और ₹1 लाख का नकद इनाम जीता जबकि बोनस प्रश्न का उत्तर देकर ₹50,000 अतिरिक्त जीते। दिनकर 2021 में यूपी पुलिस में बतौर कॉन्स्टेबल भर्ती हुए थे और संगीत उनका पैशन रहा है। वह 3 किताबें भी लिख चुके हैं।