कौन हैं राजा डी किंग जो फ्री में बांट रहे iPhone, पेट्रोल और ₹500-₹500 के नोट?
आईफोन लंगर व पेट्रोल लंगर चलाने वाले और मुफ्त में लोगों को राशन देने वाले व ₹500 के नोट बांटने वाले अमृतसर के कारोबारी राकेश त्रेहान उर्फ राजा डी किंग खुद को क्रिप्टो ट्रेडर और पूर्व स्टॉक मार्केट निवेशक बताते हैं। अपनी 90% संपत्ति दान करने की इच्छा जताने वाले राकेश एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।