अमेरिका के बिज़नेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को ₹15,300 करोड़ में खरीदा है। सोमानी उद्यमी और निवेशक हैं, जो इंट्राएज के संस्थापक और सीईओ हैं। अमेरिका के एरिज़ोना में बसे सोमानी Truyo, Truyo.AI और Academian जैसी कंपनियों के भी संस्थापक हैं। वह स्पोर्ट्स टेक, AI गवर्नेंस और गोल्फ लीग टीजीएल में भी बड़े निवेशक हैं।