कौन हैं रिया सिंघा जिन्होंने जीता है मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब?
मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 का खिताब जीतने वालीं अहमदाबाद (गुजरात) की 19-वर्षीय रिया सिंघा रीता व बृजेश सिंघा (ईस्टोर फैक्ट्री की डायरेक्टर) की बेटी हैं। जीएलएस यूनिवर्सिटी (गुजरात) में बैचलर ऑफ आर्ट्स की छात्रा रिया ने 2020 में मॉडलिंग करियर शुरू किया था। 'दीवा मिस टीन' का खिताब जीत चुकीं रिया ने मिस टीन यूनिवर्स-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।