कौन हैं रेशमा सेबेस्टियन जिनकी तस्वीरें शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी बताकर हुई वायरल?
सोशल मीडिया पर शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी स्मृति बताकर रेशमा सेबेस्टियन नामक एक इन्फ्लुएंसर की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। अंशुमान के माता-पिता द्वारा स्मृति के घर छोड़ने का आरोप लगाने के बाद रेशमा को स्मृति समझकर ट्रोल किया गया। रेशमा पेशे से इंजीनियर-मॉडल हैं और परिवार संग जर्मनी में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.55 लाख फॉलोअर्स हैं।