कौन हैं रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले अंशुल कंबोज?
हरियाणा के करनाल में जन्मे 23-वर्षीय तेज़ गेंदबाज अंशुल कंबोज ने शुक्रवार को हरियाणा की ओर से खेलते हुए केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। आईपीएल-2024 में मुंबई इंडियंस से खेल चुके कंबोज ने ओमान में एसीसी इमरजिंग एशिया कप में इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया था।