वोडाफोन-आइडिया (वीआई) ने अभिजीत किशोर को 3 साल के लिए कंपनी का सीईओ नियुक्त किया है। बकौल रिपोर्ट, भारतीय दूरसंचार उद्योग में अभिजीत के पास 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली के एफओआरई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में पढ़ाई करने के साथ आईआईएम अहमदाबाद और लंदन बिज़नेस स्कूल से सीनियर लीडरशिप प्रोग्राम पूरा किया है।