कौन हैं विदेशी यूट्यूबर कैरोलिना गोस्वामी जिन्होंने ध्रुव राठी के फैन्स से धमकियां मिलने का किया दावा?
पोलैंड की यूट्यूबर कैरोलिना गोस्वामी ने मई में यूट्यूबर ध्रुव राठी के फैन्स पर उन्हें धमकियां देने का आरोप लगाया था। कैरोलिना ने अनुराग नामक भारतीय शख्स से शादी की है और वह पति व बेटों के साथ भारत में रहती हैं। कैरोलिना और अनुराग 'इंडिया इन डीटेल्स' नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं जिस पर 1.2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।