कौन हैं वैभव तनेजा जो सुंदर पिचाई व सत्य नडेला से अधिक सैलरी की वजह से चर्चा में हैं?
टेस्ला में सीएफओ के रूप में कार्यरत वैभव तनेजा चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। वह 2017 में टेस्ला संग असिस्टेंट कॉर्पोरेट कंट्रोलर के रूप में जुड़े थे। उन्हें 2024 में वार्षिक वेतन में करीब ₹1,167 करोड़ मिले जो माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला व गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से अधिक थे।