कौन हैं वायनाड में पुल बनाने वाली टीम में शामिल एकमात्र महिला सैन्य अधिकारी मेजर सीता शेलके?

वायनाड (केरल) के भूस्खलन प्रभावित इलाके में पुल बनाने वाली टीम में शामिल मेजर सीता शेलके की तस्वीरें वायरल हुई हैं। पुल बनाने वाली सेना के मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप की 70-सदस्यीय टीम में वह एकमात्र महिला अधिकारी हैं। यह यूनिट सेना के लिए रास्ता साफ करने, पुल बनाने और युद्धक्षेत्र में बारूदी सुरंगें खोजकर निष्क्रिय करने का काम करती है।

Load More