कौन हैं विवेक अग्रवाल जिन्हें FATF में मिली है ऐतिहासिक कमान?
फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) के उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल एमपी कैडर के 1994-बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में संस्कृति मंत्रालय में सचिव हैं। वह पहले राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव और FIU-IND के डायरेक्टर रहे हैं और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस व FATF संबंधित कार्य संभालते थे। वह पंजाब व एमपी में बतौर कलेक्टर भी कार्यरत रहे हैं।