कौन हैं वंशिका जिनकी कुलदीप यादव से हुई सगाई?

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बुधवार को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और एलआईसी में कार्यरत हैं। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, वंशिका के पिता योगेश सिंह भी एलआईसी में कार्यरत हैं। दोनों की सगाई लखनऊ के एक होटल में हुई है।

Load More