कौन हैं वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर सबसे युवा भारतीय महिला बनीं नीलम भारद्वाज?
उत्तराखंड की 18-वर्षीय बल्लेबाज़ नीलम भारद्वाज वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बन गई हैं। नैनीताल के रामनगर रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में पली-बढ़ी नीलम के पिता दिहाड़ी मज़दूर हैं। नीलम ने 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। टीम के खिलाड़ी नीलम को 'लेडी रोहित शर्मा' कहकर बुलाते हैं।