कौन हैं शेफाली जरीवाला के पहले पति और शेफाली ने उन पर क्या आरोप लगाए थे?
दिवंगत अभिनेत्री व मॉडल शेफाली जरीवाला की पहली शादी संगीत निर्देशकों की जोड़ी मीत ब्रदर्स में शामिल हरमीत सिंह के साथ 2004 हुई थी। दोनों का 2009 में तलाक हो गया था और शेफाली ने हरमीत पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया था। शेफाली ने कहा था कि हरमीत के साथ शादी में उन्होंने 'मानसिक हिंसा' झेली थी।