कौन हैं श्रद्धा अग्रवाल जिन्हें यूएस में ₹8,300 करोड़ के फ्रॉड के लिए मिली है सज़ा?
भारतीय मूल की श्रद्धा अग्रवाल (38) अमेरिका में एडवर्टाइज़िंग फर्म आउटकम हेल्थ की सह-संस्थापक हैं जिन्हें ₹8,300 करोड़ की धोखाधड़ी के केस में करीब 3 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। श्रद्धा के अलावा इस धोखाधड़ी में आउटकम के 2 अन्य अधिकारी भी शामिल थे। धोखाधड़ी के कारण गोल्डमैन सैक्स और गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट प्रभावित हुई थी।