कौन हैं शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय से सगाई करने जा रहीं अमानत बंसल?
केंद्रीय मंत्री व एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि उनके बड़े बेटे कार्तिकेय का रिश्ता अमानत बंसल से तय हुआ है और 17 अक्टूबर को उनकी सगाई होगी। उदयपुर (राजस्थान) की अमानत के पिता अनुपम बंसल शू कंपनी 'लिबर्टी' के एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर हैं। अमानत ने इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी किया है।