कौन हैं स्कूल ड्रॉप-आउट सतीश कुमार जिन्होंने खड़ी की ₹20,000 करोड़ की कंपनी?
डेयरी कंपनी मिल्की मिस्ट करीब ₹20,000 करोड़ के वैल्यूएशन पर आईपीओ ला सकती है। कंपनी के फाउंडर टी सतीश कुमार ने करीब 17 साल की उम्र में स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। तमिलनाडु के एक गांव के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 48 वर्षीय सतीश ने 1992 में इस कंपनी की स्थापना की थी।