कौन हैं संजय घेमावत जिन्होंने AI स्टार्टअप शुरू करने के लिए 27 साल बाद छोड़ दिया Google?
भारतीय-अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक संजय घेमावत ने 27-वर्ष बाद Google छोड़ दिया है। उन्होंने गूगल के पूर्व चीफ साइंटिस्ट जेफ डीन संग मिलकर डिसकवरी लूप नामक AI-स्टार्टअप की सह-स्थापना की है। कोटा में पले-बढ़े संजय घेमावत ने 1987 में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से स्नातक और 1995 में MIT से पीएचडी की। गूगल से पहले वह DEC सिस्टम्स रिसर्च सेंटर में कार्यरत थे।