कौन हैं संत युधिष्ठिरलाल जिनकी पहल से 150 पाकिस्तानी दुल्हनें वीज़ा अड़चन पार कर भारत पहुंचीं?
संत युधिष्ठिरलाल शदाणी रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थित शदाणी दरबार के वर्तमान और नौवें पीठाधीश्वर हैं। वह पाकिस्तान के सिंध स्थित शदाणी दरबार के भी प्रमुख हैं। उन्होंने भारत में शादी के लिए इंतजार कर रहीं 150+ पाकिस्तानी सिंधी महिलाओं की सूची तैयार कर भारतीय गृह मंत्रालय से वीज़ा देने की अपील की। इसके बाद महिलाएं हवाई मार्ग से भारत पहुंच सकीं।