कौन हैं सेना के पूर्व उप-प्रमुख SK सिंह जो बिहार में लड़ रहे हैं विधानसभा उप-चुनाव?
बिहार में आगामी विधानसभा उप-चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्री कृष्ण सिंह (एसके सिंह) को तरारी से उम्मीदवार बनाया है। सेना के उप-प्रमुख रह चुके भोजपुर निवासी सिंह 2013 में सेना से रिटायर हुए थे। वह देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक-शॉ के साथ भी काम कर चुके हैं।