कौन हैं सीन डफी जिन्हें ट्रंप ने नासा का अंतरिम प्रमुख किया है नियुक्त?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने परिवहन सचिव सीन डफी को अस्थाई रूप से नासा का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है। डफी पूर्व रिपब्लिकन नेता, अभियोजक और फॉक्स न्यूज़ के होस्ट भी रह चुके हैं। वह 2010 में अमेरिकी कांग्रेस पहुंचे थे। उन्होंने वित्तीय सेवा समिति में काम किया है और बीमा एवं आवास उपसमिति का नेतृत्व किया है।