कौन हैं सोनिया बलानी जो 'रामायण' में निभा रही हैं माता सीता की बहन उर्मिला का रोल?
'रामायण' में माता सीता की बहन उर्मिला बनीं सोनिया बलानी ने छोटे पर्दे से अपना करियर शुरू किया। सोनिया ने टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'दिल दिया गल्लां' और 'तू मेरा हीरो' में काम किया। उन्होंने 'तुम बिन 2' में नेहा शर्मा की बहन और 2023 में रिलीज़ 'द केरल स्टोरी' में लेडी विलेन आसिफा का रोल निभाया था।