कौन हैं सीपी राधाकृष्णन जिन्हें NDA ने उप-राष्ट्रपति चुनाव में बनाया है उम्मीदवार?

उप-राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार बनाए गए सीपी राधाकृष्णन फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। वह झारखंड व तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उप-राज्यपाल रह चुके हैं। 20 अक्टूबर 1957 को तिरुप्पुर (तमिलनाडु) में जन्मे राधाकृष्णन 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने। वह 1998 में कोयंबटूर से पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए थे।

Load More