कौन हैं सेबेस्टियन लेकोर्नू जिन्हें बनाया गया फ्रांस का नया प्रधानमंत्री?
फ्रांस के नए प्रधामंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू कभी दक्षिणपंथी राजनीति के उभरते चेहरे थे और 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने इमैनुएल मैक्रों का समर्थन किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, ओवरसीज़ टेरिटरीज़ में जिम्मेदारियां निभाईं, 'येलो वेस्ट' आंदोलन के दौरान मैक्रों की 'ग्रेट डिबेट' पहल में अहम भूमिका निभाई और 2021 में ग्वाडेलूप में अशांति के बीच स्वायत्तता पर बातचीत की थी।