कौन हैं सुशीला कार्की जिन्हें नेपाल के Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने चुना है अंतरिम नेता?
रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल में जेन-Z प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम नेता चुना है। नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकीं कार्की ने महेंद्र मोरंग कॉलेज से स्नातक, बीएचयू से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स और त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। राजनीतिक दलों ने 2017 में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी लाया था।