कौन हैं सतीश मेहता जिन्होंने एमक्योर फार्मा बनाने के लिए आईआईएम का प्लेसमेंट छोड़ दिया था?
1981 में एमक्योर फार्मास्युटिकल्स शुरू करने वाले सतीश रमनलाल मेहता ने आईआईएम अहमदाबाद से पीजीडीएम और पुणे यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में पोस्टग्रेजुएशन किया है। ऑन्ट्रप्रेन्योर नमिता थापर के पिता सतीश ने एनडीटीवी प्रॉफिट को बताया, "मैं आईआईएम के प्लेसमेंट में नहीं बैठा था...क्योंकि मैं कुछ अपना करना चाहता था।" सतीश नीति आयोग के ईसीसीजी के सदस्य भी रह चुके हैं।