कौन हैं सना सुल्तान खान जिन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में ली है एंट्री?
'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रतिभागियों में सना सुल्तान खान का भी नाम है। सना एक मॉडल, अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जिन्हें लोग क्वीन खान के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने बतौर ब्लॉगर अपना करियर शुरू किया था। उन्हें शैरी मान के 'दिलवाले' और बी प्राक के 'रूहेदारियां' जैसे म्यूज़िक वीडियोज़ के लिए भी जाना जाता है।