कौन हैं सपा नेता गुलशन यादव जिन पर यूपी पुलिस ने रखा है ₹1 लाख का इनाम?
प्रतापगढ़ (यूपी) से फरार चल रहे ₹1 लाख के इनामी सपा नेता गुलशन यादव पहले राजा भैया के करीबी माने जाते थे जो 2022 में उनके खिलाफ चुनाव लड़कर सुर्खियों में आए थे। हालांकि, गुलशन चुनाव हार गए थे। गैंगस्टर ऐक्ट के तहत उनकी संपत्तियां कुर्क की गई हैं। गुलशन पर पहले ₹25,000 और फिर ₹50,000 का इनाम घोषित था।