कौन हैं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले टॉप-10 भारतीय अभिनेता? कितनी हैं उनकी फीस?
'IMDB' के मुताबिक, सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले भारतीय अभिनेताओं की लिस्ट में ₹200-300 करोड़/फिल्म लेने वाले अल्लू अर्जुन सबसे ऊपर हैं। उनके बाद शाहरुख खान, आमिर खान और विजय हैं, जो हर फिल्म के लिए क्रमशः ₹150-300 करोड़, ₹100-275 करोड़ और ₹150-220 करोड़ लेते हैं। वहीं, प्रभास प्रति फिल्म ₹150-200 करोड़ जबकि रजनीकांत ₹110-225 करोड़ फीस लेते हैं।